Wednesday, December 24, 2008

Mayawati aspires to become PM with army of goons

उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के लिए उनकी पार्टी के ही एक विधायक ने परेशानी खड़ी कर दी है। औरैया से बहुजन समाज पार्टी के विधायक शेखर तिवारी पर पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या का आरोप है। खास बात यह है कि विधायक के गुंडों ने मायावती के जन्मदिन के लिए धन उगाही के प्रयास के तहत मनोज गुप्ता के घर पर उनके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की।
गंभीर रूप से घायल मनोज को पुलिस भी अस्पताल ले जाने के बजाय थाने ले गई और वहां से अस्पताल ले गई जहां उनकी मौत हो जाने के खबर है। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप है। इतना ही नहीं खबर के फैलने के बाद से विधायक इलाके से फरार हो गए हैं और साथ ही पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है।

0 comments: